लखनऊ के कोर्ट में बम धमाका, कई वकील घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोर्ट में गुरुवार को बम धमाका हुआ है। धमाका वजीरगंज इलाके में हुआ है। इसमें कई वकील घायल हो गए हैं। बम चलाने वाला मौके से फरार। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से 3 जिंदा बम मिले हैं। उन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ये बम हमला आपसी विवाद की वजह से हुआ है। कचहरी में चुनाव भी होना है, उसी वजह के कारण रंजिश में ये हमला किया गया।

दो वकीलों की आपसी विवाद में यह हमला हुआ है। जीतू यादव नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि उसने बम फेंका। मौके पर जिंदा बम मिले हैं। एक व्यक्ति को ज्यादा चोट लगी है। बाकी दो लोगों को मामूली चोटें है।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी युवक का पता लगाने में जुटी है। वकीलों के दो गुट मे विवाद था जिसकी शिकायत बुधवार को एक ग्रुप के वकील ने बार काउंसिल में की थी, जिसकी वजह से विवाद बढ़ा था।

मिल रही जानकारी के मुताबिक वकील संजय लोधी अपने चैम्बर में बठे हुए थे। तक़रीबन पौने 12 बजे के करीब एक युवक ने उन पर बम से हमला किया। हालांकि इस हमले में वकील संजय लोधी बाल-बाल बच गए। उधर वकील संजय लोधी ने कोर्ट परिसर में हुई इस घटना पर सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस हमले कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके हाथ में भी छर्रा लगा है। वकील संजय लोधी ने इस हमले के बाद आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग की है।