जाने कौन है ट्रंप के दामाद, बेटी इवांका को शादी से पहले बदलना पड़ा था धर्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ भारत आ रहे है। आइए जानते हैं उनके दामाद के बारे में।

इवांका और जैरेड की शादी 25 अक्टूबर 2009 में हुई थी। अपनी शादी से तीन महीने पहले ही उन्होंने सगाई कर ली थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। 2 बेटे और 1 बेटी। जब दोनों की शादी हुई उस समय इवांका 27 साल और जैरेड 28 साल के थे।

भारत में सिर्फ शाकाहारी भोजन करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, मोदी चाय से होगा स्वागत

बता दे, जैरेड कशनर का जन्म 10 जनवरी 1981 को यहूदी परिवार में हुआ था। 1999 में जैरेड कशनर ने Frisch School से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। कॉलेज के दिनों मे वह एक मेधावी छात्र और वाद-विवाद, हॉकी और बास्केटबॉल टीमों के सदस्य थे। ग्रेजुएशन होने के बाद 1999 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। जिसके बाद 2003 में बैचलर ऑफ आर्ट्स में डिग्री ली। फिर 2007 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से JD/MBA की डिग्री ली थी।

ट्रम्प और उनके परिवार को गोल्ड-सिल्वर प्लेटेड क्रॉकरी में परोसा जाएगा खाना, 35 लोगों ने करी तैयार

जैसे कि जैरेड कशनर यहूदी परिवार से थे ऐसे में दोनों को धर्म का सामना करना पड़ा था। कहा जाता है दोनों की रिश्ते को तोड़ने में जैरेड की मां ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन साल 2009 में इवांका यहूदी धर्म में परिवर्तित हुई और दोनों की शादी हो गई। हालांकि धर्म परिवर्तन से डोनाल्ड ट्रंप खुश नहीं थे। उनका कहना था 'आखिर क्यों मेरी बेटी को किसी से शादी के करने के लिए धर्म परिवर्तन करने की जरूरत है'।

जैरेड ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी से पहले इवांका ने खाना नहीं बनाया था, लेकिन शादी के बाद वह एक अच्छी कुक बन गई हैं। हर शुक्रवार वह रात की डिनर की तैयारी करती हैं।

जैरेड कशनर एक अमेरिकी इवेस्टर, रियल-एस्टेट डेवलपर और न्यूजपेपर पब्लिशर हैं। वर्तमान में अपने ससुर, डोनाल्ड ट्रम्प, अमेरिका के राष्ट्रपति के सीनियर एडवाइजर के रूप में कार्यरत हैं।