राजस्थान : चाचा ही करता रहा भतीजी के साथ दुष्कर्म, धमकी के डर से घर पर नहीं बताई गर्भवती होने की बात, दिया बच्ची को जन्म

देशभर में हाथरस और सवाई माधोपुर दुष्कर्म का मुद्दा गरमाया हुआ है जो कि सामने आए हैं। लेकिन उन मामलों का क्या जो डर से अभी तक सामने नहीं आए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया बीकानेर जिले की नोखा तहसील के पाचु थाना में जहां एक 21 वर्षीय लड़की के साथ उसी के चाचा द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के कारण उस बालिका ने एक बच्ची को जन्म दिया तबीयत खराब होने पर परिजन लड़की को बागड़ी रेफरल अस्पताल नोखा ले गए जहां पता चला कि उसकी डिलीवरी होने वाली है। इस पर परिवार वालों के होश उड़ गए। लड़की ने गुरुवार को एक बच्ची को जन्म दिया।

सूचना मिलने पर पाचु पुलिस नोखा पहुंची और दुष्कर्म पीड़िता के बयान लिए। पीड़िता ने बताया कि चाचा उसे उसकी हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पाचु थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है।

एसएचओ ने बताया कि नवजात शिशु को बीकानेर स्थित चाइल्ड सेंटर भेजा गया है। आरोपी सुखराम की पुलिस तलाश कर रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने गांव की ढाणी में उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय उसके माता पिता भाई बहन सब घर से बाहर थे। जब उसने बताया कि वह गर्भवती हो गई है तो चाचा ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस डर के कारण वह अपने परिवार वालों को यह जानकारी नहीं दे पाई।

नाबालिग बालिका से रेप केस में अब तक 5 लोग गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर में नाबालिग बालिका के यौन शोषण के मामले को लेकर पहले ही बवाल मचा हुआ है। यहां एक नाबालिग का षडयंत्रपूर्वक कई बार यौन शोषण कराया गया। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस की दो महिला नेत्रियों को नामजद किया गया है। इनमें बीजेपी नेत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कांग्रेस नेत्री अभी फरार है। इस केस में अब तक 5 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।