पाली : काल बनकर हाइवे पर दौड़ा अनियंत्रित ट्रेलर, 15 मिनट तक रहा दहशत का माहाैल

शनिवार रात 8 बजे के करीब रास-ब्यावर हाइवे पर तब दहशत फैल गई जब अनियंत्रित ट्रेलर काल बनकर हाइवे पर दौड़ा। अनियंत्रित ट्रेलर ने दाे कार, एक बाइक व गाय काे टक्कर मार दी। हादसे में दस जने घायल हाे गए। वहीं गाय की माैत हाे गई। हादसे के बाद हाइवे पर वाहनाें की कतार लग गई। इससे एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची व क्षतिग्रस्त वाहनों काे एक तरफ हटाकर यातायात काे सुचारू कराया। हादसे में घायल हुए घाेड़ावड़ निवासी सभी लाेग एक ही परिवार के थे। जिन्हें अस्पताल लाया गया तथा उपचार कराया।

थानाधिकारी सुरेंद्र चाैधरी ने बताया कि शनिवार रात काे हाइवे पर एक अनियंत्रित ट्रेलर चालक ने वाहन दाैड़ाया। करीब डेढ़ किमी तक वाहन चालक ट्रेलर दाैड़ाता रहा। इस दाैरान उसने सबसे बस स्टैंड पर बाइक काे टक्कर मारी। इसके बाद में गाय काे चपेट में लेते हुए कार काे टक्कर मारते हुए सड़क पर खड़ी एक अन्य कार काे टक्कर मार दी। इसमें दस जने सवार थे। वे घायल हाे गए। हादसे में गाय की माैत हाे गई।