'केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश...', सुनीता केजरीवाल ने BJP पर लगाया आरोप!

झारखंड की राजधानी रांची में आज इंडिया ब्लॉक की महारैली में सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। रांची में ‘उलगुलान न्याय’ रैली को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश की जा रही है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद को दवा की सही खुराक नहीं दी जा रही है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं पूछती है कि मेरे पति की क्या गलती थी? उन्हें जेल क्यों भेजा गया है? उन्होंने दिल्ली के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सुनीता ने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे केजरीवाल छूटेंगे का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। झारखंड की राजधानी रांची में आज इंडिया ब्लॉक की महारैली में सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। रांची में ‘उलगुलान न्याय’ रैली को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश की जा रही है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद को दवा की सही खुराक नहीं दी जा रही है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं पूछती है कि मेरे पति की क्या गलती थी? उन्हें जेल क्यों भेजा गया है? उन्होंने दिल्ली के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सुनीता ने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे केजरीवाल छूटेंगे का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंदजी को आईआरएस की नौकरी मिली, लेकिन उन्हें समाजसेवा का जुनून था, उन्होंने 2006 में नौकरी छोड़ दी और समाज सेवा करने लगे। 2011 में आंदोलन हुआ। आप सभी उस आंदोलन के बारे में जानते हैं। जनता के हक के लिए 2 बार लंबा अनशन किया, वह शुगर के मरीज हैं, डॉक्टर्स ने उन्हें मना किया था, लेकिन वह नहीं माने और अपनी जान दांव पर लगा दी। वह उसूलों के पक्के हैं, पहली बार जब दिल्ली के सीएम बने तब 49 दिन में ही इस्तीफा दे दिया। उन्हें सत्ता से कोई मोह नहीं है, वह सिर्फ देश सेवा करना चाहते हैं।