छत्तीसगढ़ : कपड़े सुखाने गई नानी को लगा करंट, बचाने गई नातिन भी आई चपेट में, दोनों की मौत

आज छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां करंट की चपेट में आने से नानी और नातिन की मौत हो गई। यहां महिला कपड़े सुखाने छत पर गई थी और कपड़े तार पर डाल रही थी तभी यह हादसा हुआ। इसके बाद दोनों को लेकर अस्पताल ले जा गया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर में सुबह-सुबह से रुक-रुक कर बारिश भी हो रही थी और तार कटा भी हुआ था। संभावना है कि इन दोनों ही वजह से तार में करंट फैला होगा। घटना के बाद से ही घर में मातम का माहौल है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के वार्ड-30 में रहने वाली उकिया बाई नेताम (45 वर्ष) रोज की तरह ही घर में लगे हुए तार में कपड़े सुखाने गई थी। इस दौरान उस तार के बगल में लगे मीटर तार की चपेट में आ गई। पता चला है कि मीटर का तार कटा हुआ। जिसके कारण उसमें करंट फैला हुआ था। उकिया बाई नेताम को तड़पता देख उसकी नातिन रीता बघेल (24) भी उसे बचाने पहुंच गई, लेकिन वो भी करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद घरवालों ने जैसे ही दोनों की चीखने चिल्लनाने की आवाज सुनी वो दौड़े-दौड़े वहां पहुंच गए।