पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए नशा तस्करों पर कारवाई की जा रही हैं। इसी कड़ी में उनतीस किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर पुलिस के हथ्ते चढ़े हैं। गुरुवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक ड्राइवर सहित दो लोगों को उनतीस किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर अनूपगढ़ रोड पर नाका लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच समेजा थाना अधिकारी को सौंपी है। नशा तस्कर इस नशे की खेप को अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाने वाले थे।
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह अनूपगढ़ रोड पर गांव ठाकरी के बालाजी मंदिर के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान ट्रेलर ट्रक आता नजर आया। नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्राले की तलाशी ली तो कोयला ले जा रहे ट्रक में केबिन में रखे दो थैलों में 29 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी गांव दो डीडब्ल्यूएम खाजूवाला निवासी राजकुमार उर्फ महिपाल पुत्र हंसराज जाट और 28 केजीडी खाजूवाला निवासी रणवीर पुत्र खेमचंद जाट को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया।