ब्लू, गोल्डन या ग्रे, जानें अब Twitter पर किसे मिलेगा कैसा वेरिफिकेशन बैज!

ट्विटर पर एलॉन मस्क का कंट्रोल होने के बाद बड़े बदलाव हो रहे है। मस्क Twitter Blue टिक से अब पैसा कमाना चाहते है और वो इसे एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस बनाने की तैयारी में हैं। बता दे, ट्विटर को मस्क ने 44 अरब डॉलर में खरीदा है।

दरअसल, हाल ही में मस्क ने पेड ब्लू टिक सर्विस को चालू किया था। इसके लिए मस्क 8 डॉलर चार्ज कर रहे थे लेकिन लोगों ने इसका गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया और एक एक कंपनी को करोड़ों का नुकसान हो गया। इसके तुरंत बाद मस्क ने इस सर्विस पर रोक लगा दी। अब वो इसे नए रूप में लॉन्च करने की प्लानिंग में हैं। तो आइए जानते है क्या है मस्क का प्लान?

एलॉन मस्क अब Twitter पर वेरिफिकेशन के लिए अब ब्लू के साथ-साथ दो और रंग के वेरिफिकेशन बैज मिलेंगे। इसकी जानकारी मस्क ने खुद ट्विटर पर दी है। उन्होंने बताया, 'देरी के लिए माफी चाहता हूं, हम अगले शुक्रवार को वेरिफाइड सर्विस को लॉन्च कर रहे हैं।'

उन्होंने बताया कि अब ट्विटर पर 3 कलर के वेरिफाइड बैज मिलेंगे। इसमें गोल्ड बैज कंपनियों को दिया जाएगा। वहीं ग्रे बैज सरकार और सरकारी एजेंसियों को मिलेगा। जबकि ब्लू वेरिफिकेशन बैज सेलिब्रिटी या इंडिविजुअल को दिया जाएगा। इन सभी वेरिफाइड अकाउंट्स को मैन्युअली ऑथेंटिकेट भी किया जाएगा।

शेयर केभाव गिरे


पिछले दिनों जब मस्क ने इस पेड सब्सक्रिप्शन वाली सर्विस का ऐलान किया था, तो कुछ यूजर्स ने ब्लू टिक खरीदा और अपने अकाउंट का नाम बदलकर किसी कंपनी के नाम पर कर दिया।इसके बाद यूजर्स ने कुछ ऐसे ट्वीट किए, जिसका असर कंपनियों के शेयर तक पड़ा। इसका सबसे बड़ा उदाहरण Eli Lilly बनी। एक यूजर ने अपने अकाउंट का नामकंपनी ने नाम पर रखाऔर ट्वीट किया कि अब इंसुलिन फ्री मिलेगी। इससे कंपनी के शेयर केभाव गिर गए। चूंकि ये ट्वीट एक वेरिफाइड अकाउंट से था, इसलिए लोगों ने इस बात को सही समझा। हालांकि, बाद में पैरोडी अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया।

इसके बाद से मस्क एक फुल प्रूफ प्लान के साथ मैदान में उतरना चाहते हैं। वो जल्दबाजी नहीं करना चाहते, जिससे ऐसी घटना वापस हो। वहीं ट्विटर पर विभिन्न कंपनियों को संस्थाओं के साथ अब ग्रे कलर का एक Official मार्क भी नजर आ रहा है।