मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खौफनाक एक्सीडेंट, कंटेनर की टक्कर के बाद चकनाचूर हुई कार, कैमरे में कैद हुआ हादसा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर हो मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि करीब दो घंटे की कोशिशों के बाद कार की बॉडी को कटर से काटकर तीनों के शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक कार से अपने आगे के कार को ओवरटेक करने का प्रयास करती है और इसी बची पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा कंटेटर कार को भीषण टक्कर मार देता है और कुछ ही सेकेंड्स में कार चकनाचूर हो जाती है। खबर के मुताबिक जिस कार को कंटेनर ने कुचल दिया वह हुंडई की आई-20 कार थी जिसमें सवाल एक महिला, पुरुष तथा उनके चार साल के बेटे की तुरंत मौत हो गई जबकि कंटेनर का ड्राइवर घायल बताया जा रहा है। फिलहाल उसका खंडाला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
यह हादसा खोपोली एग्जिट और फूड मॉल के बीच गुरुवार को हुआ, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। कार में लगी आग को बुझाया। करीब दो घंटे की कोशिशों के बाद कार की बॉडी को कटर से काटा गया। इसके बाद इसमें से जैकवीन चौटियार, पत्नी लुईसा चौटियार और बेटे डेरियल चौटियार के शव निकाले गए। ये तीनों पुणे से मुंबई के नायगांव जा रहे थे। हादसे की वजह कंटेनर के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। यह दुर्घटना एक ट्रक में लगे साइड कैमरे में कैद हुई थी।