छत्तीसगढ़ : मैटेलिक फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा, भट्‌ठी फटने से 2 मजदूरों पर गिरा पिघलता लोहा, मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के कपसदा में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां मैटेलिक फैक्ट्री में भट्‌ठी फटने से 2 मजदूरों पर पिघलता लोहा गिरा गया जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। हादसा बीती रात को घटा। हादसे में मारे गए इलेक्ट्रिशियन कपिल कुमार बिहार के निवासी थे। वहीं हेल्पर भूपेंद्र पटेल का घर मध्यप्रदेश के रीवा जिले में है। दोनों कुछ सालों से इस फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में आधी रात के बाद यह हादसा हुआ। वहां भट्‌ठी फटने से पिघलता हुआ लोहा बाहर बह गया। वहां काम रहे इलेक्ट्रिशियन कपिल कुमार (48) और उनके हेल्पर भूपेंद्र पटेल (28) इस लोहे की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ अन्य मजदूरों के भी हादसे की चपेट में आने की खबर है। फैक्ट्री प्रबंधन ने अभी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है। पुलिस भी इस मामले में फिलहाल कुछ नहीं बोल रही है।