जोधपुर : रोडवेज बस से टकराया ट्रक, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, घायल हुए 2 लोग

शनिवार की दोपहर को जोधपुर-पाली रोड पर पाली के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया राजस्थान रोडवेज बस से जा टकराया। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए। इस हादसे में बाइक सवार युवक व ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कुछ यात्री हल्के चोटिल हुए हैं।
पाली से थोड़ा पहले लाल बाग होटल के समीप ट्रक पलट गया। इसके बाद एक बस से आ टकराया। ट्रक के टकराते ही बस में बैठे यात्रियों में कोहराम मच गया और वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। ट्रक के तेज गति के साथ बस से टकराने के कारण कुछ यात्री अपनी सीटों से उछल कर नीचे जा गिरे, वहीं कुछ खिड़कियों से जा टकराए। चालक की सूझबूझ के कारण बस पलटने से बच गई। कुछ बस यात्रियों के हल्की चोटें आई।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक के सामने एकाएक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने एकदम से ब्रेक लगाए, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रक पलट गया और बस से जा भिड़ा। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ट्रक पलटने से उसमें दबा चालक भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। दोनों को तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल भेजा गया। बस यात्री अन्य साधनों से पाली चले गए।