21 स्थानों पर हाेने वाले काेराेना की राेकथाम के वैक्सीनेशन की प्रतिदिन पांच बजे समीक्षा हाेगी। वैक्सीनेशन की कलेक्टर व क्षेत्रवार एडीएम माॅनिटरिंग कर रहे हैं। तैयारियाें काे लेकर शुक्रवार काे कलेक्ट्रेट में कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने चिकित्सा अधिकारियाें व जिला प्रशासन के अधिकारियाें के साथ बातचीत कर किसी भी तरह की काेताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। इन जगहों पर आयोजित होगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम
1. एसएमएस अस्पताल 2. सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज 3.एस आर गोयल सेठी कॉलोनी अस्पताल 4. जेकेलोन अस्पताल 5. एसडीएम एच अस्पताल 6. जयपुर अस्पताल(लाल कोठी) 7. बीडी एम अस्पताल कोटपूतली 8. जनाना अस्पताल 9.महिला चिकित्सालय 10. गणगौरी अस्पताल 11. मनिपाल अस्पताल 12. हरीबक्ष कांवटिया अस्पताल 13. ई एस आई अस्पताल 14. मेट्रोमास अस्पताल 15. ई एच सी सी अस्पताल 16. फोर्टिस अस्पताल 17. नारायणा अस्पताल 18. महात्मा गांधी अस्पताल 19. आर यू एच एस अस्पताल प्रताप नगर 20. जयपुरिया अस्पताल 21. जेएनयू