जोधपुर जिले के चाखू थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। आरोपी ने महिला का विडियो भी बना लिया जिसे वायरल करने की धमकी देखर लगातार प्रताड़ित करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने घटना के बारह दिन मामला दर्ज कराया है। चाखू थानाधिकारी मामले की जांच कर रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला का आज मेडिकल कराया जाएगा।
पुलिस के अनुसार चाखू थाना क्षेत्र के ढाढरवाला गांव की एक महिला ने मामला दर्ज कराया कि गांव के गिरधारीराम नायक ने बीस जून को उसे घर में अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म किया। दोपहर को वह घर में अकेली थी। उस दौरान आरोपी चाकू लेकर उसके घर में आ धमका। उसने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने मेरा वीडियो भी बना लिया। धमकी के कारण मैने इस घटना को लेकर किसी से चर्चा नहीं की। इसके बाद आरोपी उसे लगातार धमकी देता रहा। साथ ही वीडियो वायरल करने का कह प्रताड़ित करता रहा। आखिरकार उसने परेशान होकर अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया। ऐसे में अब मामला दर्ज कराया गया है।