जोधपुर जिले के तिंवरी कस्बे में कुम्हारों का मेाहल्ला में तब सनसनी मच गई जब यहां एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक शादीशुदा होने के साथ एक बच्ची का बाप भी है। शादीशुदा इस युवक की पत्नी दस दिन पहले ही अपने पीहर गई थी। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया।
मथानिया पुलिस ने बताया कि तिंवरी कस्बे के कुम्हारों का मोहल्ला निवासी जितेंद्र पुत्र पुखराज ने अपने घर में ऊपर कमरे में स्कार्फ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मथानिया पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल महिपालसिंह ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। उसकी पत्नी दस दिन पहले ही अपने पीहर गई थी। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मृतक के भाई महेद्र की तरफ से मामले की रिपोर्ट दी गई है।