श्रीगंगानगर का पारा पंहुचा 47.3 डिग्री, रहा दुनिया में तीसरा सबसे गर्म शहर

नौतपा जारी हैं जिसमें तापमान लगातार बढ़ रहा हैं। बीते दिन शुक्रवार को श्रीगंगानगर का तापमान बढ़ते हुए 47.3 डिग्री पहुंच गया जो कि कुवैत के जारा एवं पाकिस्तान के बहावलनगर के बाद विश्व में सबसे अधिक तापमान रहा। यानी कि शुक्रवार को श्रीगंगानगर दुनिया में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। पहले स्थान पर कुवैत का जारा सबसे अधिक तापमान 47.5 के साथ रहा। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के बहावलनगर में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद श्रीगंगानगर 47.3 डिग्री तापमान के साथ तीसरे स्थान पर रहा। विश्व के सबसे अधिक 10 गर्म शहराें में चूरू 46.6 डिग्री के साथ नाैवें स्थान पर है।

श्रीगंगानगर में शाम पांच बजे तक लू का प्रभाव बना रहा। इसके बाद धूप का प्रभाव कम हाेने के साथ ही तपिश का प्रभाव कम हाे गया, लेकिन देर रात तक गर्मी का प्रभाव बना हुआ था। माैसम विभाग के अनुसार शु़क्रवार काे अधिकतम तापमान 47.3 व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 44 व शाम काे 12 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं कुछ गांवों में आंधी चली तो कुछ में बूंदाबांदी भी हुई।

माैसम वैज्ञानिकाें ने शनिवार काे भी श्रीगंगानगर जिले में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री के आसपास रहने का अंदेशा जताया है। वहीँ उत्तर पश्चिमी राजस्थान में शनिवार काे दाेपहर तक तेज धूप के बाद 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ के साथ ही बीकानेर, जाेधपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग में अलग-अलग क्षेत्राें में कहीं हल्की ताे कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हाे सकती है। इस संबंध में माैसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। लोग सावधान रहें और दोपहर में जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें।