जोधपुर : 22 चक्कों के तेल से भरे पलते टेंकर को उठाने के लिए बुलानी पड़ी चार हाइड्रो क्रेन

जोधपुर के सूरसागर में कल शाम बड़ा हादसा हो गया जिसमें 22 चक्कों का टैंकर पलट गया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस टेंकर को उठाने के लिए चार हाइड्रो क्रेन बुलानी पड़ी थी और 2 घंटे की मशक्कत के बाद इसे सफलता के साथ उठाया गया। शाम 4:30 पर पलटे टेंकर को 6:30 बजे तक उठाया जा सका। हालांकि टेंकर में पाम ऑयल था ऐसे में बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और चालक भी सुरक्षित बाहर निकल आया। मौके पर दो दमकल अहतियात के तौर पर बुलवाई गई। टैंकर में तेल होने से आग का खतरा था।
तेज गति से आ रही कार को बचाने के चलते टैंकर का संतुलन बिगड़ा और टैंकर पलटी खा गया। इस क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही रहती है ऐसे में टैंकर पलटने से रास्ता जाम हो गया। दोनों और बैरिकेड लगने से दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। हादसे के कारण्म रास्ते में लम्बा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सूरसागर पुलिस मौके पर पहुंच गई। टैंकर गुजरात से पंजाब जा रहा था। टेंकर पलटने से काफी मात्रा में तेल बह गया। चार क्रेन मौके पर लग कर टैंकर को खड़ा किया।