पाली : चिकित्सा विभाग की ये कैसी लापरवाही, 5 दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए युवक की कोई खबर नहीं

कोरोना का कहर अभी तक खत्म नहीं हुआ हैं। ऐसे में सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी हैं। लेकिन पाली में चिकित्सा विभाग की लापरवाही देखने को मिली जहां 5 दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए युवक की विभाग को कोई खबर नहीं हैं। यह लापरवाही बांगड़ अस्पताल प्रबंधन से सामने आई।पांच दिन पहले 39 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी न तो उसकी कॉन्टेस्ट ट्रेसिंग कर पाए और न ही घर का पता ढूंढ पाए।
संक्रमित युवक कहां है? क्वारेंटाइन है या फिर बाहर घूम रहा है, इसका पता भी नहीं लगा पाई। जबकि संक्रमित युवक ने घर का जो पता लिखवाया था वह भी बांगड़ अस्पताल के आसपास ही है। दरअसल, 39 वर्षीय एक युवक ने 22 जुलाई को बांगड़ अस्पताल में सैंपलिंग करवाई। इसमें उन्होंने अपने घर का पता नाइयों की ढाल लिखवाया था और अपने मोबाइल नंबर भी दिए थे। सैंपल देने के बाद जब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई उसके बाद से ही मोबाइल स्विच अाॅफ अा रहा है।