राजस्थान में कोरोना संक्रमण का कहर जरूर कम हुआ हैं लेकिन समाप्त नहीं। प्रदेश में कोरोना की स्थिति संभली हुई हैं जहां पिछले 40 दिन से कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। ऐसा करने वाला राजस्थान देश का अकेला राज्य बन गया है। इतनी ही नहीं राजस्थान अकेला राज्य है, जिसके सीएम ने 26 मई को मौतों के ऑडिट के आदेश दिए थे। जिससे घबराए अफसरों ने मौतों पर कंट्रोल के लिए अफसरों को जयपुर से हर जिले में भेजा। उसका परिणाम रहा कि देश के 29 राज्यों में सबसे लंबे अंतराल तक शून्य मौतों का रिकाॅर्ड राजस्थान के नाम हो गया है।
अप्रैल-मई में डेल्टा वेरिएंट के भारी कहर के बीच सीएम अशोक गहलोत ने नारा दिया था, टेस्टिंग बढ़ाओ, पाॅजिटिव कितने भी आए लेकिन कोरोना से मौत बर्दाश्त नहीं। मौतें हर हाल में रोकी जाए। उसके बाद 90 हजार प्रतिदिन तक टेस्टिंग भी की गई और डेल्टा वेरिएंट को हराने के बाद राजस्थान ने यह उपलब्धि हासिल की।तीसरे लहर की आशंका लगातार बनी हुई हैं जिसे नकारा नहीं जा सकता हैं। ऐसे में राजस्थान सरकार ने सख्ती दिखाते हुए नए दिश-निर्देश जारी किए हैं जिसके अनुसार किसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेल-कूद, मनोरंजन संबंधी, सांस्कृतिक व धार्मिक समारोह और मेलों, हाट बाजारों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशों के बाद प्रदेश के गृह विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। समस्त कलेक्टरों और पुलिस आयुक्त को 'नो-मास्क, नो-मूवमेंट' की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए गए हैं।