जोधपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई जिसमें एक युवक 20 साल की युवती को डेढ़ माह तक बंधक बना उससे दुष्कर्म करता रहा। युवती को बदमाश युवक साजिश पूर्वक अपने साथ भगा उदयपुर ले गया और बंधक बनाकर डराने धमकाने के साथ दुष्कर्म करता रहा। फिर इस युवती को प्रतापनगर में एक स्थान पर रखा और वहां भी दुष्कर्म करता रहा। इस बीच तीन दिन पहले बदमाश जोधपुर से बाहर गया तो वह उसके घर से भाग निकली और घरवालों तक पहुंची। अब परिजन के साथ थाने पहुंची और पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने युवक को नामजद कर तलाश शुरू की है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि 20 साल की युवती ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला भोमा उर्फ विनोद नाम का शख्स उसे 14 दिसंबर को गाड़ी पर साजिशपूर्ण तरीके से बैठाकर ले गया। जहां से वह अपने परिचित के घर लेकर गया और उसे डराने धमकाने के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे उदयपुर लेकर गया जहां पर 15-20 दिन तक अपने साथ रखा और वहां एक कमरे पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा।इसके बाद युवक उसे उदयपुर से जोधपुर लेकर आया और प्रतापनगर स्थित एक कॉलेानी में किराए के मकान में लाकर रख दिया। इस मकान में भी वह दुष्कर्म करता रहा। तीन दिन पहले भोमा उर्फ विनोद किसी काम से जोधपुर से बाहर गया तो वह घर से भाग निकली। वह मंडोर में अपने घर पहुंची और घरवालों को आपबीती सुनाई। इस पर युवती मंगलवार को कल परिजन के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया है।