बीकानेर में नशीली पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती को शादी का झांसा देकर युवक उसे होटल में ले गया था। पीड़िता की ओर से पुलिस काे दी गई रिपाेर्ट में बताया गया है कि जस्सूसर गेट के अंदर एनएसपी काॅलेज के पास रहने वाले सनातन साेनी से 24 अक्टूबर काे सोशल मीडिया के जरिए दाेस्ती हुई थी। बाद में दाेनाें की बातचीत हाेने लगी। सनातन उसे शादी का झांसा देकर हाेटल ले जाने लगा।
करणी नगर स्थित हाेटल ले गया जहां उसका दाेस्त कैलाश धारणिया भी माैजूद था। एक रात उसे हाेटल ले गया। कमरे में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। फाेन उठाना भी बंद कर दिया। उसे धमकी दी कि यदि संपर्क किया ताे जान से मार देगा।