सीकर के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के रूकनसर में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा खेल जा रहा था जिसपर पुलिस ने कारवाई कि और 6 मुर्गों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया हैं। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलते ही कारवाई को अंजाम दिया। मुर्गों की लड़ाई देखने के लिए आसपास के इलाकों की भीड़ जुट जाती थी। पुलिस मौके पर पहुंची तब मुर्गों की लड़ाई चल रही थी। पुलिस ने मौके से अब्दुल रूफ पुत्र जब्बार व्यापारी निवासी वार्ड नं. 11 चूरू तथा मोहम्मद जावेद पुत्र याकूब निवासी वार्ड नं. 11 रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। यह भी जानकारी मिली है कि इस तरह का खेल क्षेत्र के कई अन्य इलाकों में भी चलता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि अब्दुल और मोहम्मद जावेद जुआरी हैं। दोनों अपने-अपने मुर्गा को लड़ाकर जुआ खेलते थे। जिसका मुर्गा जीता, रकम उसकी होती थी। खास बात यह है कि मुर्गों की लड़ाई से पहले रकम एक तीसरे व्यक्ति के पास जमा कराई जाती थी। इस तरह दांव लगाने का यह पूरा खेल चलता था। एक हजार कीमत के मुर्गा से हजारों रुपए कमाते थे। मुर्गों के बीच जंग तब तक चलती रहती थी, जब तक हार-जीत का फैसला न हो जाए। कुछ लोगों ने बताया कि अब्दुल और मोहम्मद जावेद आए दिन मुर्गों को लड़ाते थे। कई बार तो मुर्गे घायल भी हो जाते हैं। बाद में बाकायदा मुर्गों का उपचार भी कराया जाता था।