कोटा : 13 साल की लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिली 20 साल की सजा

दुष्कर्मियो को उनके किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए। कोटा के पॉक्सो कोर्ट ने 3 साल पुराने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 30 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की और से 22 गवाहों के बयान कराये गए थे। यह मामला 13 साल की नाबालिक लड़की से जुड़ा हैं। आरोपी मोनू महावर पड़ोस में रहने वाली 13 साल की लड़की को भगाकर रानपुर ले गया था। यहां मोनू ने पीड़ित को अपनी मौसी के घर 19 दिन तक रखा। इस दौरान उसने पीड़ित से दुष्कर्म भी किया।

वकील ललित कुमार शर्मा ने बताया कि 2 अप्रैल 2019 को अनन्तपुरा थाने में पीड़ित के पिता ने में शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि 27 मार्च को वह अपने दो बच्चों को मदरसा में पढ़ने के लिए छोड़कर आया था। मदरसे की छुट्टी होने पर उसकी 13 साल की बेटी वापस घर नहीं लौटी। उसे मोहल्ले का युवक मोनू भागकर अपने साथ ले गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की। इसके बाद उसे 19 दिन बाद रानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मोनू पर रेप की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया। अनुसंधान के बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया।