अलवर : दिखा बेखौफ बदमाशों का आतंक, बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीन भागे बाइक सवार दो बदमाश

अलवर जिले में लगातार बदमाशों की वारदातें सामने आ रही हैं। बेखौफ बदमाशों का आतंक शुक्रवार सुबह भी देखने को मिला जहां बाइक सवार दो बदमाश बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। इस घटना से महिला काफी घबरा गई थी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। महिला से पूछताछ की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि बदमाश रोड नम्बर दो स्थित बैंक की तरफ से आए थे। पुलिस ने बताया कि एक-दो सीसीटीवी में फुटेज साफ नहीं आ रहे। इतना जरूर पता लग रहा है कि दो बदमाश थे। बिना नम्बर की बाई थी। कॉलोनी के मुख्य रोड पर एक दो जगह देखे गए हैं। पुलिस अलग-अलग सीसीटीवी फुटेजे के आधार पर बदमाशों का पता लगा रही है। महिला का भी पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्दी बदमाशों को गिरफ़्तार किया जाएगा।

शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि केड़लगंज निवासी करीब 65 साल की बुजुर्ग महिला कमलेश आर्य नगर के पार्क में घूमने आई थी। सुबह करीब सवा नौ बजे वह पार्क से घूमकर वापस लौट रही थी। पार्क के बाहर ही निकली थी। बगल से बाइक से आए दो बदमाश उसके गले की चेन को झपट्टा मार छीन ले गए। बदमाश बाइक पर आए थे। बैंक के पास वाली रोड से आर्य नगर में घुसे हैं। इसके बाद वे पार्क की तरफ आए। जिससे महिला के गले पर खरोंच भी आई है। बाइक चलाने वाले ने हेलमैट पहना था। पीछे बैठे युवक ने मास्क लगाया था। पार्क के बाहर महिला के बाहर आने का कुछ देर इंतजार किया। जैसे ही महिला बाहर आई। चेन स्नैचिंग कर भाग गए। बाद में पुलिस पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पड़ताल जारी है।