बीकानेर : आई नींद की झपकी और आगे जा रहे ट्रक ने घुसी कार, मौके पर ही हुई चालक की मौत, 3 घायल

शुक्रवार सुबह बीकानेर के लूणकरणसर में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जहां एक कार चालक को आई नींद की झपकी उसके लिए जानलेवा साबित हो गई। कार चालक को झपकी आई और कार आगे चल रहे ट्रक ने जा घुसी जिस वजह से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। दो को पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। निजी वाहनों से अस्पताल भेजा। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
नेशनल हाइवे पर हरियासर गांव के पास शुक्रवार सुबह पंजाब से आ रही एक कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। कार चालक गुरविन्दर सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। जिन्हें पहले लूणकरनसर अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में रैफर कर दिया गया है। घायलों में जसासिंह (38), मुक्तयार राम (40) और मलकीत सिंह (32) शामिल है। मृतक सहित चार लोग पंजाब के जलालाबाद के रहने वाले हैं। बीकानेर अपने निजी काम से आ रहे थे। घायलों की हालत सही बताई जा रही है जबकि मृतक चालक का शव लूणकरनसर में ही रखा गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।