जयपुर : शिक्षक बनने के बावजूद बेरोजगारी भत्ता लेने वाले युवक ने लाैटाए 13 हजार रूपये, मिले ऐसे ही 8 और लोग

प्रदेश में रेंडम जांच करने पर सामने आया कि कई युवक नौकरी लगने के बावजूद भी बेरोजगारी भत्ता ले रहे हैं। ऐसे में विभाग द्वारा रेंडम जांच तेज की गई जिसका असर दिखने लगा और प्रदेश के राेजगार कार्यालयाें में करीब 20 लाेगाें ने नाम कटवाने के लिए आवेदन किया है। इसी के साथ सरकारी नाैकरी लगने के बाद भी भत्ता लेने वाले एक शिक्षक ने ताे मंगलवार काे राेजगार कार्यालय में जाकर 13,300 रुपए जमा भी करवा डाले और आगे से भत्ता नहीं भेजने का आवेदन भी कर दिया।
विभाग अब रेंडम जांच करने के साथ ही फर्जीवाड़ा पकड़ने के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन भी कराने की तैयारी कर ली है। श्रम एवं राेजगार विभाग के सचिव नीरज के. पवन ने बताया कि हर जिले में रेंडम जांच करवा रहे हैं। प्राइवेट सरकारी नाैकरी के बावजूद भत्ता उठा रहे लाेगाें से वसूली व कार्यवाही की जाएगी।श्रम एवं राेजगार विभाग के आदेश पर मंगलवार काे जयपुर के राेजगार कार्यालय ने भी भत्ते के लिए आवेदन करने वालाें की रेंडम जांच करवाई। 50 की रेंडम जांच में 8 लाेग ऐसे निकले हैं जिन्हाेंने नाैकरी या पढ़ाई पढाई के दाैरान भत्ता उठाया है। इनमें 1 की सरकारी नाैकरी लग चुकी है, 2 की जाॅइनिंग जुलाई में ही हुई है, 4 रेगुलर पढ़ाई कर रहे हैं, वहीं 1 दिल्ली में प्राइवेट नाैकरी कर रहा है। जिन्हें जाॅइनिंग के बाद बेराेजगारी भत्ता मिला है। अब उनसे रिकवरी की जाएगी।