दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, इस गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी सुषमा स्वराज

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स पहुंचने के कुछ देर बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई है। एम्स में 5 डॉक्टरों की टीम उनके इलाज के लिए लगाई गई थी।

सुषमा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं और इसी वजह से उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। सूत्रों की मानें तो उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद यहां लाया गया था। एम्स के पांच डॉक्टर्स की देख-रेख में उनका इलाज किया जा रहा था।

12 से 3 बजे तक बीजेपी दफ्तर में रहेगा पार्थिव शरीर

सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे धवलदीप बिल्डिंग में रखा जाएगा। इसके बाद 12 बजे से 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी दफ्तर में रखा जाएगा सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर। वहीं लोधी रोड शवदाह गृह में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार।

किडनी ट्रांसप्लांट से बढ़ी समस्या

पूर्व विदेश मंत्री को इससे पहले भी किडनी फेल होने की समस्या के चलते यहां भर्ती कराया गया था। साल 2016 में किडनी खराब होने के कारण उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। लेकिन ट्रीटमेंट के बाद उनकी हालत में सुधार आ गया था। इलाज के बाद से ही वह राजनीति में थोड़ा कम सक्रिय हो गई थीं। दिसंबर 2016 में सुषमा का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। इसके अलावा वह डायबिटीज की पुरानी बीमारी से भी जूझ रही थीं। सुषमा करीब 20 साल से भी ज्यादा समय से डायबिटीज की पीड़ित थीं। डायबिटीज होने के बाद ही उनकी किडनी खराब हुई थी।