जिला पुलिस की ओर से तीसरे दिन लगातार छापेमारी अभियान में 3 लाेगाें काे शराब तस्करी के आराेप में पकड़ा है। इनसे 69 पव्वे देसी शराब और 2 लीटर हथकढ़ बरामद की गई है। एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि राजियासर थाना से ड्यूटी अधिकारी हवलदार असलम ने 226 आरडीएल निवासी कलवंतसिंह पुत्र प्रीतमसिंह के खिलाफ 2 लीटर हथकढ़ शराब तस्करी के आराेप में मुकदमा दर्ज किया है।
अाराेपी पुलिस पार्टी काे देखकर शराब छाेड़कर भागने में कामयाब हाे गया। सदर थाना से एएसआई बालूराम ने ख्यालीवाला निवासी माेनू पुत्र देवीलाल काे रीकाे एरिया में रेहड़ी पर अवैध रूप से शराब पिलाते काे पकड़ा। दूसरी जगह छापेमारी कर नाथांवाला निवासी जसपाल उर्फ मंगत पुत्र मदनलाल व सन्नी पुत्र चिमनलाल काे बाइक पर 60 पव्वे देसी शराब का अवैध परिवहन कर तस्करी करते पकड़ा। इनकी बाइक भी मुकदमे में जब्त कर ली है।पुरानी आबादी थाना से हवलदार राजपाल ने करणपुर चुंगी नाका के पास से शक्तिनगर निवासी महेश पुत्र शिवदयाल साेनी काे अवैध रूप से शराब पिलाते पकड़ा। उसके पास से 9 पव्वे देसी शराब तथा बिक्री के 3 हजार रुपए साहित काबू किया गया। आराेपी के पास से शराब की खाली बाेतलें भी पड़ी देखी गईं।