त्रिपुरा : राज्य में बीफ बैन संभव नहीं : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील देवधर

त्रिपुरा में पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी लेकिन इस बार के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कई कार्यकर्ताओ के योगदान के बाद आज त्रिपुरा में भाजपा की मजबूत स्थिति देखने को मिली है। लेकिन एक शख्‍स ऐसा भी है जो कभी सुर्खियों में नहीं रहा और भाजपा को बुनियादी मजबूती देता रहा। हम बात कर रहे हैं सुनील देवधर की। सुनील देवधर ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा लेकिन, चुनाव जीतना उन्हें बखूबी आता है। देवधर ने ही त्रिपुरा में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन का मैप तैयार किया था।

वही सुनील देवधर एकबार फिर से बीफ मामले पर बोलतें नज़र आये है, मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए सुनील देवधर ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में बहुसंख्यक लोग बीफ खाते हैं ऐसे में सरकार उसपर प्रतिबंध नहीं लगा सकती और न ही ऐसा किया जाएगा। देवधर ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में काफी संख्या में मुस्लिम और ईसाई पाए जाते हैं। वहीं इसके अलावा कुछ हिंदु भी यहां मांस खाते हैं। ऐसे में यहां मांस की बिक्री पर रोक लगाना सही नहीं है। बता दें कि देवधर ने इससे पहले चुनाव के दौरान कहा था कि उन्होंने संगठन को खड़ा करने के लिए खुद के खाने पीने की आदतों में बदलाव किए हैं। यहां तक कि उन्होंने कहा था कि उन्होंने त्रिपुरा आकर पोर्न खाना भी शुरु कर दिया।

इसके अलावा देवधर ने कहा कि बीजेपी ने त्रिपुरा में यह करिश्मा कांग्रेस के हथियार से ही किया है जिसे खुद कांग्रेस कभी नहीं कर पाई। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य का मौजूदा बीजेपी संगठन 90% कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ताओं से ही बन पाया। बता दें कि भाजपा ने त्रिपुरा में आईपीएफटी के सहयोग से सरकार बनाई है। 60 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन ने 43 सीटें जीती थीं। इसमें से भाजपा ने 35 और आईपीएफटी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी।