उत्तर प्रदेश / प्रयागराज के पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, अब प्रयागराज के पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया जा रहा है। देर रात ही योगी सरकार ने सत्यार्थ अनिरुद्ध का तबादला कर दिया गया था। उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है। तभी से सवाल उठ रहा था कि उनका तबादला क्यों किया गया। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को स्‍वरूपरानी नेहरू अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा- प्रयागराज के एसएसपी रहे सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। देर रात 14 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया। उनमें सत्यार्थ का भी नाम शामिल है। लेकिन उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रतीक्षारत सूची में रखा गया है।
देर रात ही योगी सरकार ने सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का तबादला कर दिया था। उनकी जगह अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया गया है। सत्यार्थ अनिरुद्ध की अगुवाई में ही प्रयागराज पुलिस ने 69000 सहायक शिक्षक भर्ती केस का खुलासा किया था। इस मामले की जांच अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कर रही है। एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने आईपीएस अफसर सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को तत्काल दोबारा एसएसपी प्रयागराज बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंकज द्वारा 69000 शिक्षक भर्ती में अच्छा काम करने के बाद भी जांच एसटीएफ को देना, फिर उन्हें अचानक बिना कारण हटा प्रतीक्षारत करना बताता है कि यूपी सरकार इस मामले में बेईमानी व लीपापोती कर रही है।मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज 2010 बैच के आईपीएस अफसर हैं। पिछले साल अगस्त में सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया था। इससे पहले सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज एसटीएफ लखनऊ में तैनात थे। इससे पहले वह एसएसपी मथुरा थे, लेकिन 5 महीने में ही उनका यहां से तबादला कर दिया गया था।