क्या सोनू सूद के खिलाफ IT डिपार्टमेंट की कार्रवाई है 'AAP' के साथ करीबी का परिणाम?

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के बारे में सभी जानते हैं जो कि लॉकडाउन के दौरान कई लोगों के लिए मसीहा बने हैं। सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे और मुंबई में रह रहे कई प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद की थी। इतना ही नहीं उन्होंने कई लोगों के रहने और खाने के साथ काम करने का भी इंतजाम किया था। लेकिन अब सोनू सूद की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं क्योंकि सोनू सूद के मुंबई स्थित ऑफिस सहित 6 ठिकानों पर इनकम टैक्स के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इस कारवाई को कई लोग सोनू सूद की 'AAP' के साथ करीबी का ही परिणाम बता रहे हैं।

बता दें कि सोनू सूद को हाल ही में स्कूली बच्चों के लिए दिल्ली सरकार के अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है। सोशल मीडिया में सवाल उठाया जा रहा है कि क्या यह रेड 'AAP' के साथ करीबी का ही परिणाम है? हांलाकि सोनू सूद हमेशा से राजनीति में जाने की बात को मना करते रहे हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी के नेताओं की बैठक के बाद चर्चा थी कि सोनू सूद राजनीति में प्रवेश करेंगे। हालांकि, हर बार उन्होंने कहा कि वे राजनीति में नहीं आने जा रहे हैं।