मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अजमेर दरगाह में पेश करेंगे गांधी परिवार की ओर से चादर

अजमेर दरगाह में 809वां उर्स आयोजित किया जा रहा हैं। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से दरगाह में चादर पेश करने अजमेर पहुंचेंगे। मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद आदि को राहुल गांधी ने यह चादर सौंपी। इस दौरान जावेद सहित दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ , राजस्थान प्रभारी शमीम अल्वी, जावेद मिर्जा, विवेक बंसल, इमरान किदवई, जुबेर खान, अश्क अली, राजीव शुक्ला, मनीष चतरा आदि मौजूद रहे।

गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा के अजमेर आने का कार्यक्रम है और चादर पेश् करने से पूर्व इस दौरान सोनिया गांधी का जायरीन के नाम भेजा संदेश भी पढ़कर सुनाया जाएगा। इसके लिए जिला कलक्टर प्रकाश राज पुरोहित व पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा आदि ने दरगाह का दौरा किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।