जर्मनी के दो हुक्का बारों में फायरिंग, 8 लोगों की मौत

जर्मनी के हनाऊ शहर में मौजूद दो हुक्का बारों में बुधवार को गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई। अन्य 5 बुरी तरह जख्मी हैं। जर्मन मीडिया के मुताबिक, अज्ञात हमलावर ने खुलेआम गोलीबारी कर दी। दोनों जगह हमला करनेवाला एक ही शख्स था या ज्यादा, यह फिलहाल पता नहीं लगा है। यह गोलीबारी वहां स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजे हुई। बता दें कि हनाऊ शहर फ्रैंकफर्ट से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां करीब एक लाख की आबादी रहती है।

इससे पहले, 24 जनवरी को जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी शहर रॉट एम सी में भी फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हुई थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने एक ही परिवार के 6 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक हमलवार परिवार को अच्छी तरह से जानता था।