शर्मनाकः मदरसे में छह नाबालिग लड़कों का यौन उत्पीड़न, 23 वर्षीय मौलवी गिरफ्तार

मदरसा के 23 वर्षीय मौलवी रेहान को छह नाबालिग लड़कों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों पर बुधवार को गिरफ्तार किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि सभी लड़कों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है। पिछले कुछ महीने में कथित तौर पर उनका उत्पीड़न हुआ।

उन्होंने कहा कि कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। चक्रवर्ती ने बताया कि एक अदालत ने मौलवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे जांच की जा रही है। उत्पीड़न के बारे में कुछ पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने 29 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी।

हैदराबाद पुलिस के अनुसार मौलवी को 6 से 8 साल तक के 6 बच्चों के साथ शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी बच्चों को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। आरोपी मौलवी को IPC की धारा 377, 506, 5 और 6 और POCSO ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।