रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बालक की खेलते-खेलते छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे कॉलोनी पुलिस ने बताया कि रामदास नगर पुरोहितजी की टापरी निवासी सूरज (7) पुत्र सागर महावर 30 नवंबर को घर की छत पर खेलते समय गिर गया। जिसका दो दिन से एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा था। बालक ने बुधवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी माैत हाे गई। पिता सागर ने बताया कि बालक खेलते खेलते दूसरे की छत पर जाने की कोशिश में नीचे गिर गया। पुलिस ने शव एमबीएस मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। तबीयत खराब होने पर एक व्यक्ति की मौत
विज्ञाननगर थाना क्षेत्र के अपना घर आश्रम में रहने वाले एक व्यक्ति की बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने से एमबीएस में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र 40 वर्ष करीब, रंग सांवला, कद 5 फुट 2 इंच है। आश्रम स्टाफ अज्ञात लावारिस को अचानक तबीयत खराब होने पर एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।