दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद सचिन ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। उन्होंने हाल में रायपुर में आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी की थी। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका लीजेंड्स को हराया था। इस टूर्नामेंट के बाद ही सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान, इरफान पठान और एस बद्रीनाथ पॉजिटिव हो चुके हैं।
सचिन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंग। आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं।'
आपको बता दे, देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। गुरुवार को 81,398 संक्रमित मिले. 50 हजार 384 मरीज ठीक हुए और 468 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में एक ही दिन में 30 हजार 543 की बढ़ोतरी हुई। देश में अब तक करीब 1.23 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.63 लाख ने जान गंवाई है। अब एक्टिव केस 6.10 लाख हो गए हैं। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।