आरटीयू की ओर से ऑफलाइन परीक्षा कराने के विरोध में वाइट हैट हैकर्स ने आरटीयू की वेबसाइट हैक कर ली। इन हैकर्स ने वेबसाइट पर #कैंसल आरटीयू ऑफलाइन एग्जाम के साथ लिखा हम इंजीनियरिंग छात्रों की आवाज उठा रहे हैं।
आरटीयू की ओर से जनवरी 2021 में परीक्षा करवाने की तैयारियाें के बावजूद अभी तक सभी परीक्षाओं के टाइम टेबल की घाेषणा नहीं हुई है। गत सप्ताह हैकर्स ने वेबसाइट को तीन-चार बार हैक कर दिया। हैकर्स ने वेबसाइट पर लिखा कि उन्हाेंने वेबसाइट काे हैक किया, ताकि छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा के खिलाफ आवाज उठाने में मदद मिल सके। ऑफलाइन परीक्षा के खिलाफ छात्राें ने चलाया अभियान
ऑफलाइन परीक्षा से राहत के लिए कई छात्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डाेटासरा के पास पहुंचे। उनका कहना था कि माैजूदा स्थिति में ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करना सुरक्षित साबित नहीं हाेगा। कई बच्चाें के अभिभावकाें ने सीएम और शिक्षा मंत्री को पत्र भी लिखे।सर्वे में 98% से ज्यादा अभिभावक ऑनलाइन परीक्षा के पक्ष में
इंडिया वाइड पेरेंट्स एसोसिएशन नाम से गत दिनाें किए गए एक सर्वेक्षण में करीब 6,900 प्रतिभागियों ने मतदान किया। इसमें से लगभग 98 प्रतिशत प्रतिभागियों ने ऑनलाइन परीक्षाओं का पक्ष लिया था। आरटीयू ने अभी मर्सी के टाइम टेबल की घाेषणा की है। अन्य काेर्स की परीक्षाओं के टाइम टेबल घाेषित नहीं किए हैं।