मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सुपर ओवर में हराया। यह सीजन का दूसरा सुपर ओवर था। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक मैच का फैसला भी सुपर ओवर में हुआ था, जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की थी। सुपर ओवर में मुंबई ने बेंगलुरु को 8 रन का टारगेट दिया। जिसे विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आसानी से हासिल किया। यह इस सीजन का दूसरा सुपर ओवर है।
बुमराह ने क्रिकेट करियर में 5वीं बार सुपर ओवर डाला, पहली बार हार मिली
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 5 बार सुपर ओवर किया है। इसमें उन्हें आज पहली बार हार मिली है। बुमराह ने टीम इंडिया को इसी साल न्यूजीलैंड में दो बार सुपर ओवर में मैच जिताया था। आईपीएल में यह उनका तीसरा सुपर ओवर था। सबसे पहले उन्होंने 2017 में गुजरात और 2019 में हैदराबाद के खिलाफ सुपर ओवर किया था।
बेंगलुरु के लिए नवदीप सैनी ने सुपर ओवर किया
- पहली गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने 1 रन लिया
- दूसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने 1 रन लिया
- तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना
- चौथी गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने चौका लगाया
- पांचवी गेंद पर कीरोन पोलार्ड आउट
- छठी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने एक रन लिया
मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर किया
- पहली गेंद पर डिविलियर्स ने एक रन लिया
- दूसरी गेंद पर कोहली ने एक रन लिया
- तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना
- चौथी गेंद पर डिविलियर्स ने चौका लगाया
- पांचवी गेंद पर डिविलियर्स ने एक रन दिया
- छठी गेंद पर कोहली ने चौका लगाया