एक बार फिर चर्चा में आई पीली साड़ी वाली महिला, डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर एक पीली साड़ी वाली महिला अधिकारी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग महिला पोलिंग ऑफिसर की ड्रेसिंग सेंस और खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे। लखनऊ के पीडब्‍लूडी विभाग में कनिष्‍ठ सहायक के पद पर तैनात रीना द्विवेदी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उनका TikTok वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रीना एक बार फिर पीली ड्रेस में दिखाई दे रही है। इस वीडियो में वह डांस करती दिखाई दे रही है, इस वीडियो को यू-ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है। वीडियो में डांस करती दिखाई दे रहीं रीना ने पीले रंग का स्कर्ट पहन रखा है और घर में डांस करती दिख रही हैं। रीना के अंदाज और डांस को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। इसके अवाला सोशल मीडिया पर सनसनी बनीं रीना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी डांस का एक वीडियो शेयर किया है, उसमें भी वो पीली ड्रेस में ही दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि रीना ब‍िग बॉस में आकर अपनी पहचान और पुख्ता बनाना चाहती हैं। गौरतलब है कि लखनऊ में तैनात पीडब्लूडी ऑफिसर रीना द्विवेदी उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली हैं और उनका 13 साल का बेटा भी है। पति की हो चुकी है मौत, भोजपुरी फिल्मों का मिल चुका है ऑफर

लखनऊ के पीडब्‍लूडी विभाग में कनिष्‍ठ सहायक के पद पर तैनात रीना द्विवेदी बताती हैं कि साल 2004 में उनकी शादी पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी। लेकिन 2013 में उनकी मौत हो गई। रीना के मुताबिक पति के मौत के बाद उनकी हिम्मत बिल्कुल टूट गई थी। रीना ने बताया कि मुझे पति की जगह नौकरी मिली। आज मेरा बेटा 13 साल का है। रीना बताती हैं कि बचपन से मुझे अपने को फिट रहने का शौक था। यहीं कारण है कि मुझे फोटो सेशन करवाना अच्छा लगता है। वहीं मैं हमेशा ड्रेस कोड का सलेक्शन सोच समझकर करती हूं, जिससे मैं खूबसूरत नज़र आऊं। उन्होंने बताया कि इससे पहले वो कई बार अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। रीना ने बताया कि मुझे भोजपुरी फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन मैंने मना कर दिया। सोशल मीडिया में लाखों फैन फोलोइंग बना चुकीं रीना द्विवेदी कहती हैं कि अगर मुझे अब फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा तो उस पर विचार करूंगी। रीना द्विवेदी का कहना है कि वो हमेशा ऐसे ही तैयार होकर ऑफिस जाती हैं।