राजस्थान के लाखों बेरोजगारों के लिए शुभ समाचार, आने वाले दिनों में होगी 65 हजार पदों पर बंपर भर्तियां

प्रदेश में बेरोजगारी दर बहुत अधिक हैं और कई युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। इस बीच राजस्थान के लाखों बेरोजगारों के लिए शुभ समाचार सामने आ रहा हैं जिसके अनुसार आने वाले दिनों में सरकार 65 हजार पदों पर बंपर भर्तियां करने जा रही हैं। सर्वाधिक 60 हजार पदों पर शिक्षा विभाग में और 5 हजार पदों पर भर्तियां चिकित्सा विभाग में होंगी। वित्त विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है। अब कैडर के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए आरपीएससी या कर्मचारी चयन बोर्ड को अभ्यर्थना भेजने की तैयारी है। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। कुछ पदों पर भर्ती के लिए एजेंसी तय होना अभी बाकी है। इनकी भर्ती प्रक्रिया एजेंसी तय होने के बाद आगे बढ़ेगी।

सरकार ने अस्पतालों के प्रबंधन के लिए पहली बार हॉस्पिटल केयर टेकर की भर्ती को मंजूरी दी है। पहले चरण में 55 पदों पर भर्ती होगी। अस्पताल प्रबंधन, हॉस्पिटल केयर में एमबीए, पीजीडी (दो साल का नियमित) कोर्स करने वाले आवेदन कर सकेंगे। पिछली लैब टेक्नीशियन भर्ती व सहायक रेडियोग्राफर भर्ती के समय पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन में हुए फर्जीवाड़े के मद्देनजर अब रजिस्ट्रेशन में सख्ती बरती जाएगी।