राजस्थान बोर्ड / 12वीं विज्ञान का परीक्षा परिणाम जारी, इस बार 91.96% पास, यहां देखें रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2020 की सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम आज शाम 4 बजे जारी कर दिया गया है। 12वीं के विज्ञान संकाय का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने घोषित किया। इस बार कुल पास 91.96% रहा, जबकि पिछले साल 92.88% रिजल्ट आया था। इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। मेरिट लिस्ट स्क्रूटिनी के बाद जारी होगी। इस बार साइंस स्ट्रीम में 2 लाख 39 हजार 800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

वेबसाइट : यहां देखें रिजल्ट

- rajresults.nic.in
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- examresults.net
- indiaresults.com
- results.gov.in

ऐसे चेक करें नतीजे


Step 1 : राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।
Step 2 : 12वीं रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3 : अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दी गई जगह पर भरें।
Step 4 : विवरण भरने के बाद जैसे ही सबमिट का बटन दबाएंगे, रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
Step 5 : रिजल्ट मिलने के बाद उसे अपने पास सेव कर लें। संभव हो तो उसका प्रिंट भी निकाल लें।

इस बार चार चरणों में आएंगे नतीजे

तीन-चार साल से राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का परिणाम एक साथ जारी करता रहा है, लेकिन इस साल सबसे पहले 12वीं साइंस का नतीजा जारी हुआ। इसके बाद कॉमर्स का रिजल्ट घोषित होगा। और फिर अंत में आर्ट स्ट्रीम का परिणाम जारी किया जाएगा। 12वीं के बाद दसवीं के रिजल्ट का ऐलान होगा। इस तरह चार चरणों में बोर्ड के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जुलाई के अंत तक सभी परिणाम जारी होने की संभावना है।

बता दे, 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं 5 मार्च 2020 से शुरू हुई थी, लेकिन बीच में कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। इसके बाद बोर्ड ने 12वीं विज्ञान वर्ग की शेष परीक्षाओं का आयोजन 18 और 19 जून को किया।