पूजा-पाठ के बहाने किशोरी से किया होटल में बलात्कार, पती-पत्नि लाए थे भगाकर

कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं जब पूजा-पाठ के नाम पर लोग लड़कियों से दुष्कर्म का प्रयास करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पुष्कर के एक होटल में जहां पाली से लाई गई लड़की का बलात्कार किया गया। पाली जिले के तखतगढ़ थाना पुलिस गुरुवार को पुष्कर के उस होटल में जांच करने पहुंची जहां बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार पाली जिले के तखतगढ़ थाने में एक किशोरी को भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ था।

जांच में किशोरी के बयान के बाद पुलिस को पता चला है युवक गोविंद अपनी पत्नी के साथ पुष्कर के बस स्टैंड पर स्थित एक होटल में किशोरी को लेकर आया था। उसने नवरात्र में पाठ पूजा करने के बहाने किशोरी को कमरे में ठहराया था। उसके साथ बलात्कार किया। गुरुवार को तखतगढ़ थाने की पुलिस टीम ने पुष्कर पहुंचकर होटल में बलात्कार की घटना की तस्दीक की। आगे की जांच जारी है।