भोपाल : भाजपा विधायक के बयान से गरमाया प्रदेश का सियासी पारा, शर्मा बोले- 'सत्ता के लिए बेटी जोधाबाई को लगाया था दांव पर'

भोपाल के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोमवार को सागर के हिंदूत्व धर्म संवाद कार्यक्रम में शिरकत करते हुए एक बयान दिया था जिसकी वजह से प्रदेश का सियासी पारा गरमाने लगा हैं। शर्मा ने कहा कि 'जोधाबाई और अकबर में आई लव यू नहीं था। क्या था? कुछ था? कहीं मिले थे? कॉफी हाउस में? जिम में? जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगा दें, ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो।' उन्होंने सत्ता के लालच में बेटियों को दांव पर लगा देने वाले लुटेरों से भी सावधान रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने होते हुए धर्म को धोखा दिया। शर्मा ने आगे कहा आज हमें अकबर महान थे पढ़ाया और बताया जाता है, लेकिन महाराणा प्रताप के वंशजों के बारे में नहीं बताया जाता जो जान बचाने के लिए दर दर भटकते रहे, जंगलों में छिपते रहे।

भाजपा विधायक द्वारा धर्म संवाद की गई यह टिप्पणी अब भारी पड़ने लगी है। विधायक का यह संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। विधायक के इस बयान पर राजपूत समाज में उनके खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है। राजपूत समाज ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि विधायक की यह टिप्पणी समाज को नीचा दिखाना वाली है। इसके बाद रामेश्वर शर्मा ने राजपूत समाज से माफी मांगते हुए कहा कि उनका किसी व्यक्ति या समाज को आहत करना नहीं था। उन्होंने कहा कि मुगलों की चालाकी और फूट करो राज करो की नीति के संदर्भ में यह बात कही थी। राजपूत समाज हिंदूत्व का रक्षक रहा है और क्षत्रिए वीरों की गाथाओं ने देश को हमेशा गौरवांवित किया है।