ये तमिल अभिनेता जो बन गए राजनेता, इस तारीख को रजनीकांत की भी होगी पॉलिटिक्स में एंट्री

दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत (69) 31 दिसंबर को अपनी राजनीतिक पार्टी का औपचारिक घोषणा कर देंगे। बता दें कि उनकी ओर से राजनीति में एंट्री लेने का निर्णय उनके द्वारा काफी विचार-विमर्श के बाद सामने आया है। रजनीकांत का यह फैसला इसलिए भी काफी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि तमिलनाडु में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। वह यह चुनाव भी लड़ सकते हैं। पार्टी बनाने और विधानसभा चुनाव में उतरने के ऐलान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में एक और एक्टर की एंट्री होगी। इससे पहले वहां फिल्मी कलाकार राजनीति में कामयाबी हासिल करते रहे हैं।

डॉ. एमजी रामचंद्रन:

MGR के नाम से मशहूर रामचंद्रन तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता थे। पहले सीएन अन्नादुरई की द्रमुक में आए। अन्नादुरई के निधन के बाद अपने दोस्त एम करुणानिधि से मतभेद के बाद नई पार्टी अन्नाद्रमुक बनाई। 1977 से 1980 और 1980-84 दो बार मुख्यमंत्री रहे।

एम करुणानिधि:

तमिल फिल्मों में स्क्रीनराइटर रहे। कई हिट फिल्मों की पटकथा लिखी, जिनमें MGR की फिल्में भी शामिल हैं। द्रमुक जॉइन की। 5 बार मुख्यमंत्री रहे।

जे जयललिता:

तमिल फिल्मों का जाना-माना नाम थीं। MGR के साथ कई फिल्मों में आईं। बाद में अन्नाद्रमुक जॉइन की। 4 बार मुख्यमंत्री रहीं।

विजयकांत:

एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर थे। बाद में देसीय मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (DMDK) बनाई। 2011 के विधानसभा चुनाव में 29 सीटें जीतीं। अपनी पार्टी के महासचिव और वर्तमान में विधायक हैं।

कमल हासन:

एक्टर के तौर पर काफी नाम कमाया। फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर रहे। हिंदी फिल्मों में भी काम किया। 2018 में अपनी पार्टी मक्कल नीधि मय्यम बनाई। अभी तक चुनावों में हिस्सा नहीं लिया है।

सरत कुमार:

पहले द्रमुक, फिर अन्नाद्रमुक में गए। इसके बाद फिर द्रमुक जॉइन कर ली। फिर से अन्नाद्रमुक में चले गए। फिलहाल कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है।

करुनास:

करुनास कॉमेडियन थे। अब अन्नाद्रमुक के विधायक हैं।