राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

जनवरी के अंत के साथ ही राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। फरवरी में भी कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 29.2°C दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान लूणकरणसर में 4.4°C रहा।

अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान:


धौलपुर – 12.0°C
अलवर – 10.5°C
अंता बारां – 9.7°C
भीलवाड़ा – 9.8°C
फतेहपुर – 6.4°C
करौली – 10.0°C
जोधपुर – 13.8°C
जयपुर – 15.7°C
गंगानगर – 6.2°C
माउंट आबू – 3.4°C (सबसे ठंडा स्थान)

सोमवार को मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के बनने के बाद आज से मौसम के बदलने की उम्मीद है. फिलहाल प्रदेशवासियों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है.

मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 फरवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के पूर्वी और उत्तरी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
इन जिलों में बारिश की संभावना:

➡ पूर्वी राजस्थान – अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, पाली
➡ उत्तरी राजस्थान – श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जालोर

तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव


मौसम विभाग के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है, लेकिन ठंड में अधिक कमी की उम्मीद नहीं है।