बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों के बाद अब यूजी कोर्स में आवेदन किए जा रहे हैं। इसके लिए राजस्थान यूनिवर्सिटी के संघटक काॅलेजाें में 7000 सीटों के लिए आए 50,890 आवेदन प्राप्त हुए जो कि सीट से करीब सात गुणा हैं। इसमें से 47,200 के फाॅर्म जनरेट हुए। पिछले साल काॅलेजाें की 7 हजार सीटाें के लिए 46 हजार फाॅर्म आए थे। सेंट्रल एडमिशन बाेर्ड के कन्वीनर प्राे। एसएल शर्मा ने बताया एडमिशन काे लेकर मंगलवार काे बाेर्ड की मीटिंग है। मीटिंग में तय हाेगा कि पहली मेरिट लिस्ट कब निकलेगी।
सबसे ज्यादा आवेदन बीएससी के लिए महाराजा काॅलेज में आए हैं। यहां 9015, महारानी में 5174 फाॅर्म आए। राजस्थान काॅलेज में बीए के लिए 7605 फाॅर्म आए। इधर, सर्टिफिकेट काेर्सेज में काेर्स इन जैन दर्शन एंड संस्कृत में 4, सर्टिफिकेट इन उर्दू लैंग्वेज में 1 फाॅर्म आया। फ्रेंच में 147, जर्मन में 116, स्पैनिश में 100 और याेगा एजुकेशन में 139 फाॅर्म आए।