MI vs RR : मुंबई टॉस जीतकर पहले कर रही बल्लेबाजी, राजस्थान के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 45वां मैच अबुधाबी में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा हैं। आज के मैच में भी मुंबई की कप्तानी कीरोन पोलार्ड ही कर रहे हैं। हिटमैन अपनी फिटनेस हासिल नहीं कर पाए। मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम में एक बदलाव किया गया। नाथन कुल्टर-नाइल की जगह जेम्स पैटिंसन को मौका मिला। रॉयल्स की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी होगा। राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया।

पिछले मैच में मुंबई ने राजस्थान को शिकस्त दी थी

दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान को अबु धाबी में ही 57 रन से हराया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 193 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 136 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

मुंबई पहले और राजस्थान 7वें स्थान पर

मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 14 पॉइंट्स के साथ नंबर एक पर है। उसने सीजन में 10 में से 7 मैच जीते और 3 हारे हैं। वहीं, राजस्थान 8 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। उसने 11 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 7 हारे हैं।

राजस्थान-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी

राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता

आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल का पहला सीजन अपने नाम किया था।

मुंबई का सक्सेस रेट राजस्थान से ज्यादा

लीग में मुंबई का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा है। मुंबई ने आईपीएल में 197 मैच खेले हैं। इसमें उसने 116 मैच जीते और 81 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 58.88% है। वहीं, लीग में राजस्थान का सक्सेस रेट 50.32% है। राजस्थान ने अब तक कुल 158 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 79 जीते और 77 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।