राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, अजमेर ने आज REET 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए अप्लीकेशन की प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू होकर 8 फरवरी 2021 तक चलेगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 14 अप्रैल से जारी किए जाएंगे और 25 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी। 6ठीं कक्षा से आठवीं कक्षा तक की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे के बीच होगी और पहली कक्षा से पांचवी कक्षा की परीक्षा शाम से 2:30 से 5 बजे तक होगी। चालान जनरेट कर बैंक की शाखा पर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in/reet2021 पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
कैंडीडेट्स को एक परीक्षा में शामिल होने के लिए 550 रुपये की फीस अदा करनी होगी जबकि दोनों सब्जेक्ट में शामिल होने के लिए 750 रुपये की फीस अदा करनी होगी।बता दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 31000 टीचर्स की भर्ती होनी है। रीट में पास होने के लिए न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए। वहीं राजस्थान के अनुसूचित जनजाति वाले क्षेत्रों के कैंडीडेट्स का न्यूनतम पासिंग मार्क 36% होना चाहिए। जो कैंडीडेट इस परीक्षा में पास होंगे उन्हें एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जो कि तीन सालों के लिए मान्य होगा।