उदयपुर : क्वारैंटाइन में युवक ने किया सुसाइड, बेडशीट से फंदा बनाकर लटका

राजस्थान के उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में क्वारैंटाइन में रखे गए एक युवक रविवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक 31 मार्च से अपने दो दोस्तों के साथ क्वारैंटाइन में था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

भास्कर की खबर के अनुसार, उदयपुर और गुजरात बॉर्डर पर मजदूर लगातार पलायन कर रहे हैं। जिन्हे उदयपुर के गीतांजली कॉलेज में क्वारैंटाइन के लिए रखा जा रहा है। इसमे से ही यूपी हाथरस के विष्णु (19) को अपने दो दोस्तों के साथ यहां क्वारैंटाइन किया गया था। जो सूरत में वेटर का काम करते थे। तेज सिंह अलग कमरे में था। वहीं उसके दोस्त अलग कमरे में रखे गए थे। शनिवार सुबह जब दोस्त उसके कमरे में गए तो युवक फंदे से लटका मिला। जो पलंग पर बिछाई गई बेडशीट से लटका मिला।

डबोक थाना इंचार्ज आईपीएस प्रोबेशनर राजर्षि ने बताया कि विष्णु 31 तारीख को गुजरात से पलायन होकर आया था। इसके साथ में दो अन्य युवक थे जो मथुरा के रहने वाले हैं। 160 लोगों के साथ इन तीनों को भी गीतांजलि कॉलेज में क्वॉरेंटाइन किया गया था। कल रात को करीब 11:00 बजे तक वह साथ में ही थे। उसने किसी भी बात की परेशानी का जिक्र नहीं किया। रात को सब सो गए। सुबह आत्महत्या के बारे में जानकारी मिली।