राजस्थान में राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली, 12 और 13 फरवरी को प्रदेश दौरे पर

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के राजस्थान दौरे में पंजाब-हरियाणा की तर्ज पर ट्रैक्टर यात्रा करेंगे। राहुल गांधी 12 और 13 फरवरी को प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। पहले दिन 12 फरवरी को राहुल गांधी 11:30 बजे हनुमानगढ के पीलीबंगा और 3 बजे श्रीगंगानगर के पदमपुर में किसान सभाओं काे संबोधित करेंगे। 13 फरवरी को राहुल गांधी अजमेर जिले के किशनगढ के पास सुरसुरा मेंं लोक देवता वीर तेजाजी के मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद सुरसुरा में किसान सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी अजमेर के रूपनगढ में ट्रैक्टर रैली करेंगे। ट्रैक्टर रैली के बाद नागौर जिले के परबतसर और मकराना में किसान सभाओं को संबो धत करेंगे।

राहुल गांधी 13 फरवरी को अजमेर जिले के रूपनगढ में ट्रैक्टर रैली करेंगे। दो दिन के दौरे में राहुल गांधी 4 जिलों में 5 किसान सभाएं करेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के दो दिन के दौरे का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है। राहुल गांधी की सभाओं के लिए कांगेस नेताओ ंने तैयारियां शुरु कर दी हैंं। राहुल गांधी की इस ट्रैक्टर रैली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साथ रहेंगे।

नागौर जिला किसान राजनीति का हब माना जाता है, इसीलिए राहुल गांधी की नागौर जिले के मकराना में किसान सभा रखी गई है। कृषि कानूनों के मुखर विरोध को नागौर से सुर देने की कवायद है। अब तक राजस्थान में कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने जिलेवार प्रदर्शन किए हैं, लेकिन बड़े स्तर पर सभाएं राहुल गांधी की ही हो रही हैं। राहुल गांधी राजस्थान से भरी पंजाब हरियाणा की तर्ज पर कृषि कानूनों का मुखर विरोध चाहते हैं।