दिल्ली में एक शख्स द्वारा कुतुबमीनार की दीवार को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। शख्स नशे में धुत था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। कार की टक्कर से ऐतिहासिक दीवार को 50 मीटर तक नुकसान हुआ है। यह हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। हादसे के बाद किसी तरह कुतुबमीनार के सुरक्षा गार्डों ने कार के ड्राइवर को बचाया।
ड्राइवर को घायल और जली हुई हालात में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले आरोपी का नाम अरुण चौहान है जो दिल्ली के महिपालपुर का रहने वाला है। वह सेल परचेज का काम करता है। आर्किलोजिकल ऑफ इंडिया ने दिल्ली पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उनका कहना है कि दीवार में हुई नुकसान की भरपाई नशे में चूर शख्स से की जाए। कुतुब मीनार दिल्ली का मशहूर दर्शनीय स्थल है, यहां दुनिया भर से लोग आते हैं। हालांकि, लॉकडाउन में सब बंद है।